Looks like you've blocked notifications!

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेष: आर्थिक लाभ की नई परिस्थिति बन रही है। किसी नए व्यक्ति से कुछ भुगतान हो सकता है या घर-परिवार के व्यक्ति से लेनदेन हो सकता है। घर में कोई आवश्यकता का यंत्र खरीदने की सम्भावना है। आज पूजा-पाठ में काफी मन लगेगा। कुछ नया सीखने को मिल सकता है या किसी धार्मिक व्यक्ति से मिलना होगा या धार्मिक व्यक्ति से उपदेश सुनने को मिल सकता है। जीवन संघर्ष अधिक है परन्तु उपलब्धियां भी कम नहीं हैं। आज आप अपने नजदीकी रिश्तों के बारे में विचार-विमर्श करेंगे और चल रही बाधाओं के लिए विशेष चिंतन करेंगे। आज सुबह से ही आप कई लोगों के बीच में रहेंगे। आप की कही किसी बात से लोग सहमत रहेंगे और आपकी मान्यता बढ़ेगी। नौकरी या व्यवसाय में और अधिक व्यस्त हो जाएंगे। छोटी यात्रा कर सकते हैं।वृषभ: आज प्रात: से ही काफी उत्साह बना रहेगा। जिस विशेष काम में लगे हुए हैं, उसमें अच्छी गति आएगी। आवश्यक सहयोग मिल जाएगा। किसी स्त्री की भूमिका विशेष हो जाने वाली है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जिसके बारे में आपकी राय ज्यादा अच्छी नहीं है। अपने वाक्पटुता से आप अपने काम और बना लेंगे। आज वैसे भी आय अचानक बढ़ सकती है। यात्रा के लिए विशेष कोशिश कर सकते हैं। कामकाज में विशेष कौशल नजर आएगा। आप कोई नई पद्धति अपनाने की कोशिश करेंगे। बाहरी लोगों का का सहयोग मिलेगा और आप खुद अपना कौशल अधिक प्रयोग करेंगे। व्यवसाय में विरोधी लोगों को लेकर सक्रिय रहेंगे और उसका लाभ भी मिलेगा। आज पूर्व दिशा की यात्रा से परहेज करें।मिथुुन: संतान पक्ष की समस्याओं का समाधान आ सकता है। आपको थोड़ी अधिक कोशिश करनी पड़ेगी परन्तु कोई न कोई रास्ता निकल आएगा। चाहे परीक्षा परिणाम हो या व्यवसास, बात आगे बढ़ेगी। निजी जीवन में सौहाद्र्र बढ़ेगा। किसी एक मामले पर दोनों सहमत हो जाएंगे। उससे बात आगे बढ़ेगी। वाहन की सुख-सुविधा बनी रहेगी परन्तु लम्बी यात्रा में कष्ट हो सकता है। कामकाज का विस्तार थोड़ा परेशानी लाने वाला है और बहुत अधिक खर्चा भी होगा। आर्थिक लाभ के लिए किसी नए प्रयास में आप सफल हो सकते हैं। कोई सहयोग वार्ता आगे बढ़ाई जा सकती है। कानूनी विवादों में बहुत सावधानी बरतें। शत्रु छोटा नहीं है यद्यपि विजय आपकी ही होनी है। आज दवाओं पर खर्चा ज्यादा होगा। घर में किसी न किसी को कोई न कोई कष्ट आ सकता है।
Share this article