मेष : पिछले काम निपटाने का दिन है। योजनाबद्ध करके एक-एक कार्य पूर्ण करना होगा। व्यवसाय में आपकी कार्यप्रणाली प्रभावित होगी। लाभ की मात्रा में कमी नहीं होगी, कोशिशों से लाभ बढ़ेगा।वृषभ : आज संतान संबंधी समस्याएं एक-एक करके हल हो जाएगी। पारिवारिक मामलों में सावधानी से निर्णय लें। दांपत्य जीवन में थोड़ी बहुत तनातनी हो सकती है। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें।मिथुन : आज आर्थिक दृष्टि से किए गए प्रयास सफल होंगे। ऋण प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों में विजय मिलेगी। सरकारी लोगों की मदद मिलेगी। मनोबल कमजोर न होने दें।