Looks like you've blocked notifications!

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मकर: शनिदेव अनुकूल हैं और आपको हर तरह से लाभ देना चाह रहे हैं। विद्या, बुद्धि और धन सभी का लाभ होगा। यदि नौकरी करते हैं तो आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई ना कोई ऐसा काम करेंगे जिसके कारण आपकी बहुत तारीफ होगी। यात्रा लाभदायक होगी। आर्थिक दृृष्टि से समय अनुकूल रहेगा परंतु लाभ प्राप्ति के लिए कुछ जोड़-तोड़ करना पड़ सकता है। खान-पान में अनियमितता रहेगी जिसके कारण बदहजमी रह सकती है। संतान की समस्या से आप परेशान रहेंगे जबकि स्थाई समाधान नहीं निकल रहा है। आज धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी और कोई दान-धर्म कर सकते हैं। कुंभ: आज समय लाभ का बना हुआ है। अचानक धन प्राप्ति हो जाएगी। लाभ औसत से अधिक होगा। साझेदारी के काम में कोई नई गति आएगी। किसी नए प्रस्ताव पर चर्चा कर सकते हैं। यदि साझेदारी में यह बातें ना होतीं तो साथी के साथ भी किसी नई नीति या योजना पर काम कर सकते हैं। अविवाहित हैं तो प्रेम प्रीति में समय गुजरेगा। यह अत्यधिक व्यस्त समय है जिसमें आपको कई काम एक साथ करने पड़ेंगे। शनि बहुत ही अनुकूल रहेंगे और आपको विजेता बनाएंगे। घर के सुख-साधनों में बढ़ोत्तरी होगी। माता-पिता से थोड़ी सी चिंता रहेगी। मीन: आज का दिन शानदार है। घूमना-फिरना और अच्छा खाना-पीना मिल सकता है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी नए समाचार से पूरा माहौल सुधर सा जाएगा। दैनिक आय अधिक होगी। आप यदि नौकरी करते हैं तो यश-प्रशंसा मिलेगी। काम-काज की प्रणाली में थोड़ी बहुत संशोधन की आवश्यकता है जो आप कर लेंगे। पूजा-पाठ में आपका मन पूरा नहीं लगेगा और आप पूजा की पद्धति में भी संशोधन करने की सोचेंगे। व्यक्तिगत संबंधों के लिए दिन अच्छा है परंतु किसी बात को लेकर ईगो भी रहेगा। भागीदारी में लाभ होगा।
Share this article