Looks like you've blocked notifications!

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

तुला: आज का दिन यात्रा के लिए शुभ नहीं है। स्थानीय भाग-दौड़ कर सकते हैं। घर-परिवार में चल रही बातों में शांति बनाए रखें। लोग आपको विवाद में उलझाने की कोशिश करेंगे। किसी महत्वपूर्ण गतिविधि में आप एक साहसिक फैसला ले सकते हैं। सरकारी तंत्र या कंपनियों के साथ व्यवहार में इतनी मधुरता नहीं रहेगी। आपको जैसे-तैसे काम निकालना होगा। भागीदारी के मामलों में भी तनाव रहेगा। जैसा आप चाहते हैं पूरे ढंग से नहीं हो पाएगा परंतु घर के बाहर आपकी लोकप्रियता का समय है। आप कुछ ऐसा कर देंगे, जिसके कारण आपका सम्मान अचानक बढ़ जाएगा। वृश्चिक: ग्रह आपको शक्तिशाली बना रहे हैं। कोई कानूनी समस्या उठ सकती है या कुछ साधारण सा विवाद सामने आ सकता है। आपको हानि नहीं होगी बल्कि आप समस्या हल कर देंगे। आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा रहेगा और दिन भर लेन-देन की बातें सोच सकते हैं। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है, यात्रा का विचार अचानक आएगा या आप बना लेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो बॉस प्रसन्न रहेंगे, यदि व्यवसाय करते हैं तो भी लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। मंगल शक्तिशाली हैं और इन दिनों आपको साहस प्रदान कर रहे हैं। भाई-बहिनों से निकट संबंध बना रहेगा।धनु: आज चंद्रमा बहुत अनुकूल नहीं हैं अत: किसी महत्वपूर्ण काम को करने से पहले कई बार सोचें। आपका निर्णय भी आगे चलकर गलत सिद्ध हो सकता है। आज प्रात: से ही मन में उत्साह रहेगा और काम-काज की गति भी तेज होगी। मिलने-मिलाने मेें बहुत अधिक समय बीतेगा। यात्रा योग बने हुए हंै परंतु खर्चा बहुत होगा। संतान को लेकर आप चिंतित तो रहेंगे परंतु उनका दिन अच्छा चलेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो सामान्य सी चिंता बनी रहेगी परंतु आपकी गलतियों से कोई नुकसान नहीं होगा। मौज-शौक व मनोरंजन का यह समय चल रहा है।
Share this article