Looks like you've blocked notifications!

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेष: आज किसी नए संकल्प से काम शुरु करेंगे। उत्साह के साथ काम में लगेंगेे। शनिदेव अनुकूल हैं और मनचाहे ढंग से सफलता दे पाएंगे। किसी से धन लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी विशेष व्यक्ति से अचानक कोई नया प्रस्ताव पा सकते है। सृजन के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। माता-पिता से बहुत निकटता रहेगी। यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है। समय अच्छा बना हुआ है। किसी बदलाव की योजना बना सकते हैं। वृषभ: आज समय लाभ का बना हुआ है परंतु खर्चे होंगे। साझेदारी के काम से लाभ हो सकता है परंतु आप तनाव में रहेंगे। संदेह के वातावरण में काम करना पड़ेगा। प्रेम संबंध में कुछ ताजगी आएगी पर आप बहुत अधिकार भावना दिखाएंगेे। किसी विवाद में आपकी विजय होगी। लेन-देन के मामले में थोड़ी पारदर्शिता बरतें। अत्यधिक श्रम के कारण थोड़ी सी थकान रहेगी और एसिडिटी जैसी समस्या रहेगी। माता के लिए आज दिन बहुत ही शुभ है, उनसे काफी करीबी रहेगी। यात्रा लाभदायक है।मिथुुन: आज काम-काज की अधिकता से आप परेशान रहेंगे। किए हुए काम में गलती निकालेंगे। तरह-तरह के आरोप भी लगेंगेे। आर्थिक लाभ की दृष्टि से दिन ठीक है। रुपये-पैसे की सुविधा रहेगी। यात्रा नहीं करें, वैसे भी स्वास्थ्य में नरमी बनी रहेगी। जिन्हें शुगर या गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती है। तनाव के माहौल में काम ना करें। सर्दी-जुकाम के असर से भी बचकर रहें। पिता से लाभ होगा, पिता आज अनुकूल रहेंगे। पिता को अपने काम-काज मेें लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नए लोग मिलेंगे जिनसे आगे चलकर लाभ होगा। मित्रता के लिए अच्छा समय है।
Share this article