Looks like you've blocked notifications!

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

कर्क: आज दिन भर अत्यन्त वयस्त रहेंगे और दिन में आधे से ज्यादा काम तो कर हीं नहीं पायेंगे। घर-परिवार के लोगों से मिलने में ही समय बीत जायेगा। वाहन संबंधी सुविधा बढ़ेगी। कारोबारी यात्रा सफल हो सकती है और आपको आर्थिक लाभ तुरन्त हो सकता है। सिंह: आज के दिन कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन काफी अच्छा जायेगा और आपके व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। महत्व के काम बनेंगे। किसी एक मामले में जो ढिलाई चल रही थी, उसमें आज गति आ जायेगी। आपकी सारी गतिविधियां जन्मस्थान के आस-पास ही केन्द्रित रहेंगी। कन्या: आज के दिन कोई यात्रा नहीं करें और मजबूरी में करनी पड़े, तो भी लंबी दूरी की यात्रा नहीं करें। घर-परिवार के मामलों में समूह में उठना-बैठना होगा और किसी बात को निर्णायक मोड़ दे सकते हैं। दावत की भी संभावना बनती है। आज आर्थिक दबाव बहुत अधिक रहेगा और धन उधार लेने की कोशिश सफल हो जायेगी।
Share this article