Looks like you've blocked notifications!

जानें, आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये है सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

कर्क: आज का दिन अत्यंत शुभ है और व्यापार-व्यवसाय मेें लाभ होगा, दैनिक आय में बढ़ोत्तरी होगी। भागीदारी के काम में लाभ हो सकता है। संतान के कामकाज की आपको समझ नहीं होगी और वे आपसे कुछ बात छिपा सकते हैं। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आप जीत में रहेंगे। किसी बुजुर्ग व्यक्ति का अपमान ना करें अन्यथा आपका ही मन दिनभर अशांत रहेगा। भाई-बहिनों से कोई सहयोग नहीं मिल पाएगा। शाम को किसी शानदार दावत में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-परिवार के काफी लोग एक साथ ही मिलेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में दिन अच्छा जाएगा और उपहार का आदान-प्रदान कर सकते हैं।सिंह: मन प्रात: से ही बहुत प्रसन्न रहेगा। आज कोई मनवांछित काम बन सकता है। कोई बात आपके विरुद्ध जा रही थी वह सध सकती है। आपके विरुद्ध षडय़ंत्र निष्फल हो जाएगा। किसी काम से बीच में ही मन उचट जाएगा और आप छोडक़र चल देंगे। संतान के साथ थोड़ी बहुत तना-तनी हो सकती है या आपसे नाराज होकर भी वह आपसे दूर-दूर रहेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और यदि व्यवसाय भी करते हैं तो सम्मान तो बढ़ेगा परंतु खर्चा बेहिसाब होगा। कोई नई मित्रता लाभ दे सकती है। अनजाने में ही कोई ऐसा कार्य करेंगे जिससे आप पर आक्षेप आएंगे। पिता के लिए कठिन समय है।कन्या: आज यात्रा का त्याग कर दें, वाहन संबंधी कष्ट हो सकता है फिर भी एक जगह टिककर नहीं बैठ पाएंगे, स्थानीय यात्रा तो करनी ही पड़ेगी। संतान के लिए आज का दिन शुभ है। दांपत्य जीवन में सब-कुछ अच्छा नहीं रहेगा। कोई ना कोई असंतोष का कारण बना रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक है, अच्छा लाभ होगा। बड़े परिवार में कोई कार्यक्रम हो सकता है या कोई मंगल कार्य हो सकता है जिसमें छोटी-मोटी कई बातें हल हो जाएंगी। मुकदमे की नौबत अभी नहीं है। भागीदारी के मामलों में तीव्र मतभेद रहेंगे। पूजा पाठ में आज बिल्कुल भी मन नहीं लगेगा और मन भी कम से कम आधे दिन तक अशांत रहेगा।
Share this article