Looks like you've blocked notifications!

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मकरः आज दिनभर कामकाज के प्रति बहुत उत्साह रहेगा। आज अच्छे आर्थिक लाभ की कामना रहेगी और ऐसी संभावनाएं बन भी रही हैं कितनी ही बाधाएं हैं परन्तु आप अपने काम को ढंग से अंजाम देंगे और उसे एक रूप करने में सफल हो जाएंगे। आज व्यर्थ के खर्चे बहुत हैं और कई खर्चों की गणित आपको समझ में नहीं आएगी, फिर भी आय अधिक होने से आपकी बातें ढक जाएगी। कुंभः आज का दिन आपकी सफलता का दिन रहेगा। तमाम अंर्तविरोधों के बावजूद भी आप आगे बढेंगे और आप अपने काम को दृढ़ता के साथ सम्पन्न कर लेंगे। भागीदारी के मामलों में कुछ खास प्रसन्नता नहीं रहेगी। आज आपकी प्रतिष्ठा तेजी से बढेगी और इसका लाभ भी आपको तुरन्त ही मिलेगा।मीनः वाहन सावधानी से चलाएं कहीं चोट लगने का डर है। भाग्यबल से आज आपके पुराने काम सध सकते हैं। प्रेम संबंधों में आप बहुत सावधानी बरतें। आपके ऊपर कोई बड़ा आक्षेप आ सकता है अगर आपने लापरवाही बरती तो संबंधों में फर्क आ जाएगा। आप जितने लोगों से सम्पर्क बनाए हुए हैं उनमें से कुछ आपके काम के हैं।
Share this article