कर्कः आज प्रातः से ही शुभ समाचार मिलेंगे काफी दिनों से किसी समाचार की
प्रतीक्षा कर रहे होंगे वह आज मिल सकता है। संतान की तरफ से भी प्रसन्नता
का विषय रहेगा या तो व्यवसाय में अच्छी आय करेंगे या कोई अन्य उपलब्धि हो
सकती है। निजी मामलों में आज का दिन विशेष जाएगा सिंहः किसी महत्वपूर्ण
कार्य को आज समाप्त कर लीजिए। आज काम के घंटे ज्यादा रहेंगे आपको लोगों का
सहयोग भी मिलेगा और अप्रत्याशित ढंग से साधन उपलब्ध हो जाएंगे। वाहन या
टेलीफोन संबंधी सुविधा खूब रहेगी। निजी संबंधों में आगे बढ़ने के अवसर है
परन्तु आपको अपने पार्टनर के मनोविज्ञान का अच्छी तरह से अध्ययन कर लेना
चाहिए।कन्याः घर परिवार में खुशी का माहौल हो सकता है और उसमें खाना
पीना या मनोरंजन भी खूब हो सकता है। छोटी यात्राएं होंगी और उनसे आर्थिक
लाभ या कोई अन्य लाभ हो सकता है। पिता को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी और
वे दवाओं का प्रयोग ज्यादा ही करेंगे। आपके मन में हल्की सी निराशा की
भावनाएं हो सकती हैं परन्तु समय बाद में अपने आप सुधर जाएगा।