Looks like you've blocked notifications!

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

मेष: आज स्थिर होकर कार्य करने का दिन है, यात्राएं लाभप्रद नहीं रहेंगी। वाहन सुविधा भी मिल सकती है। किसी मामले में नई शुरुआत नहीं करें। व्यापार वार्ताओं को आज आप जारी रखेंगे, कोई निर्णायक परिणाम एक-दो दिन में आ सकता है। भागीदारी के मामलों मेेंं लाभ होगा। संतान के लिए आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है। नौकरी में आज आपको बहुत मान मिलेगा और आपकी बात की रक्षा होगी। किसी गुप्त कार्य में आपको सफलता मिलेगी। धार्मिक पुस्तकें या आध्यात्मिक पुस्तकें में मन लगेगा। भोजन में दिनभर अनियमतिता रहेगी। वृषभ: आज किसी एक जगह मन नहीं लगेगा। जगह-जगह भटकते रहेंगे और काम भी आधे-अधूरे रहे जाएंगे। दिन मिश्रित परिणामों वाला है परंतु आपके किसी एक प्रमुख निर्णय पर आस-पास के सभी लोग सहमत हो जाएंगे। प्रेम संबंध में आपको थोड़ी सी समस्याएं रहेंगी। यदि आप विवाहित हैं तो वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा परंतु साथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहेगी। अचानक लाभ के अवसर बन सकते हैं। कोई अनजाना व्यक्ति आपको लाभ पहुंचा जाएगा। एसिडिटी या पित्त विकार हो सकता है अत: व्यायाम भी करें और खान-पान पर संयम रखें।मिथुुन: काम-काज की गति से आज आप प्रसन्न नहीं रहेंगे। जिस व्यक्ति को काम देंगे वहीं आधा-अधूरा छोड़ देगा। यात्रा लाभ दे सकती है परंतु आपके पीछे से सब-कुछ ठीक-ठाक रहने की संभावनाएं नहीं है। किसी खास व्यावसायिक मामले में कोई साहस भरा निर्णय ले सकते हैं। संतान के लिए आज का दिन शुभ है और वे अपने जनसंपर्क का लाभ आपको दिलाएंगे। साथी के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है या तो उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा या संबंधों को लेकर चिंतित से रहेंगे। धार्मिक मामलों में आप आगे होकर काम करेंगे।
Share this article