Looks like you've blocked notifications!

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

मेष: आज महत्वपूर्ण काम करने का दिन है। शिक्षा से संबंधित कोई कार्य या किसी से मिलना-मिलाना हो या अपना पक्ष प्रस्तुत करना हो तो आपको लाभ मिल सकता है। नौकरी के मामले में थोड़ा सा सावधान होकर चलें, आपके खिलाफ कोई चुगली कर सकता है। आज काम के औसत घंटे अधिक होंगे, जिसके कारण दोपहर बाद आपको उसके परिणाम देखने को मिल सकते हैं। अगर कोई यात्रा करनी हो तो दोपहर तक तो कर सकते हैं, शाम के बाद यात्रा नहीं करें और पूर्व दिशा में बिलकुल भी यात्रा नहीं करें। आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा रहेगा और आप इधर-उधर से धन प्रबंध की कोशिश करते रहेंगे। शाम के समय थोड़ा बहुत खर्चा घरेलू उपयोग की वस्तुओं पर कर सकते हैं। मित्रों के साथ थोड़ा टाइम बिताएंगे और खाना-पीना भी उनके साथ ही होगा।वृषभ: समय अच्छा है। परिस्थितियां आपके पक्ष में बन रही हैं। आज जो मेहनत कर रहे हैं, वह शाम तक या कल तक आर्थिक लाभ में परिवर्तित हो सकती है। खर्चे अत्यधिक रहेंगे, आप चाहकर भी खर्चों को रोक नहीं पाएंगे। किसी व्यक्ति की कार्य प्रणाली से आप परेशान रहेंगे और मन ही मन नाराज भी रहेंगे। कोई उपाय सम्भव नहीं है। आप अपने काम को दक्षता पूर्वक करते रहिए, इसी में आपकी भलाई है। नए जनसम्पर्क आपके लिए लाभकारी हैं और आगे उन्हीं से काम पड़ेगा। नौकरी में या व्यवसाय में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। साझा भाव से काम करने में लाभ है, चाहें छोटे-मोटे मतभेद चलते रहें। किसी खास मामले में लिखने-पढऩे की कार्यवाही में सावधानी बरतनी है और किसी भी शर्त को स्वीकार करने से पहले कई बार सोच लें।मिथुुन: समय सुधार पर है परन्तु बढ़ते हुए खर्चों को रोकने में परेशान हो जाएंगे। आय बढ़ रही है। आज खर्चे भी अधिक होंगे परन्तु रचनात्मक खर्चे अधिक होंगे। यात्रा कार्यक्रम बन सकते हैं, लम्बी यात्रा के योग हैं। व्यवसाय के मामले में एक जगह टिक कर काम करना मुश्किल हो जाएगा। कार्य भार अत्यधिक होने से समय पर कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे, जिसके कारण बाहरी सम्पर्कों पर असर आएगा। जीवनसाथी को लेकर मन में तरह-तरह के भाव आएंगे। उन पर व्यवसाय का दबाव है और मानसिक तनाव बना है। आज घर-परिवार के सभी लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। माता को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी और पिता भी थोड़ा आर्थिक दबाव में रहेंगे। धार्मिक कार्यों में औसत से कुछ अधिक खर्चा करेंगे। कारोबारी यात्रा पूर्वी दिशा में नहीं करें।
Share this article