मकर: आज का दिन आमतौर से अच्छा जाएगा परन्तु मानसिक
परेशानियां भी कम नहीं रहेंगी। कोई नई चिंता सुबह से ही लग जाएगी। आर्थिक
दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा और लाभ के अवसर बढ़ेंगे परन्तु गलत मार्ग से लाभ
कमाने के विचार भी मन में चलते रहेंगे। धन कमाने के लिए किसी भी षडय़ंत्र
का हिस्सा बनना आपको नुकसान दे सकता है। आप अच्छा काम करेंगे तो भी लाभ
होगा ही। कुंभ: कामकाज में गतिरोध को लेकर आप परेशान रहेंगे। कोई काम
समय पर पूरा नहीं हो रहा है। आपको भरपूर सहयोग मिलेगा परन्तु फिर भी कोई न
कोई कमी रह जाएगी। नौकरी करते हैं तो बॉस से संबंध अच्छे रहेंगे, उनसे लाभ
मिलेगा। आज आश्वासन मिल सकता है परन्तु लाभ कुछ दिन बाद होगा। निजी रिश्तों
में आपको अत्यधिक सावधानी से अपनी बात रखनी चाहिए। मीन: चन्द्रमा
अनुकूल नहीं हैं, इसलिए यात्रा कार्यक्रम त्याग दें। घर-परिवार में कोई
सामूहिक कार्यक्रम हो सकता है या मित्रों के साथ मिलना-जुलना और खाना-पीना
हो सकता है। जीवनसाथी के लिए विशेष समय है और वे कोई विशेष काम को अंजाम दे
सकते हैं। थोड़ी सी व्यावसायिक होशियारी दिखाएंगे तो परिस्थितियां
नियंत्रण में आ जाएंगी।