तुला: आज आर्थिक लाभ के
दृष्टिकोण से आप जो काम कर रहे हैं उसमें थोड़ी सी जोखिम है। रुपये के
लेन-देन में बहुत सावधानी बरतें। किसी का छिपा हुआ उद्देश्य आपको पता नहीं
लगेगा। घर में वातावरण थोड़ा अशांत रहेगा। आप जितना अधिक शांति बरत सकें
उतना ही अच्छा है। घर-कुटुंब के मामलों में विवाद यथावत चलते रहेंगे। सब
लोग किसी एक बात पर सहमत नहीं हो पाएंगे। भाई-बहिन से नजदीकी रहेगी या
मिलने का अवसर मिलेगा। प्रतिभा के आधार पर होने वाले काम आज बहुत अच्छे ढंग
से संपादित कर पाएंगे। संतान के लिए समय ठीक चल रहा है और उनके व्यवसाय
में आर्थिक लाभ की उम्मीद है।वृश्चिक: आज प्रात: से ही मन थोड़ा खिन्न
सा रहेगा और बकाया कामों को लेकर अधिक चिंता रहेगी। सब-कुछ आपके अनुकूल
नहीं चल रहा है और काम-काज की अधिकता में आप कुछ निर्णय ही नहीं ले पा रहे
हैं। किसी एक खास काम में आप लगे हुए हैं, उसे ही ढंग से पूरा करना अच्छा
रहेगा। आपके प्रभाव में वृद्धि हो रही है और आप नया काम कर सकते हैं। धन की
आवक बनी हुई है और आप काम-काज के विस्तार के लिए खर्च करने की योजना
बनाएंगे। आज किसी शानदार दावत में भाग लेने का अवसर मिल सकता है तो कई नए
लोगों से भी संपर्क हो सकता है। यात्रा लाभकारी रहेगी।धनु: आज आर्थिक
दृष्टि से किए जा रहे प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। आज टिककर काम करने का दिन
है। यात्रा के परिणाम शुभ नहीं आएंगे। कोई नया काम भी शुरु करने की समस्या
आ जाएगी। वाहन संबंधी समस्या भी रह सकती है। मित्रों के साथ मिलकर कोई नई
योजना बनाएंगे। आज बिना योजना से ही कोई बड़ा खर्चा करना पड़ सकता है।
आर्थिक लाभ होगा परंतु खर्चा भी उतना ही ज्यादा होगा। संतान के व्यवसाय में
थोड़ी बहुत समस्याएं हैं जिनका निवारण धीरे-धीरे ही होगा। आज धार्मिक
दृष्टि से या तो मंदिर जाएंगे या कोई परोपरकार का कार्य करेंगे। विरोधियों
की चाल से बचने के लिए भी आप कुछ उपाय करेंगे।