मेष: आज का दिन सावधानी से साथ अपने सारे कदम उठाने का है। यात्रा का विचार बिल्कुल त्याग दें। कोई नया काम भी नहीं करेंगे। किसी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद लौटने में कोई समस्या नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रहेंगी और आपको दवाईयां खानी ही पड़ेगी। किसी सामूहिक कार्यक्रम में आपको चाहिए कि वाणी का संयत प्रयोग करें। आर्थिक दृष्टि से समय साधारण है, कोई विशेष उपलब्धि नहीं दिख रही है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोई अच्छा साहित्य पढऩे को मिल सकता है। जीवनसाथी के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से समय साधारण है।वृषभ: आज समय लाभ का बना है परंतु निर्णय लेने में सावधानी बरतें। आपके कोई भी निर्णय आलोचनाओं को जन्म दे सकते हैं, आप पर आक्षेप भी आएंगे। कानूनी समस्या आ सकती है, बचाव का रास्ता पहले ही खोज लें। आर्थिक लाभ की संभावना व लेन-देन में भी आप ठीक रहेंगे। भागीदारी के मामले में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। एक-दो बातों से आंख मूंद लेना होगा। व्यवसाय में अप्रत्यक्ष लाभ होगा। अपने किसी अत्यंत प्रिय को कोई अच्छा उपहार दे सकते हैं। कारोबारी यात्रा शुभ फल लाएगी। आज वाहन सुविधा बनी रहेगी। संतान की तरफ से थोड़ा बहुत चिंतित रहेंगे परंतु उनको सीमित लाभ ही हो पाएगा।मिथुुन: आज का दिन मध्यम परिणामों वाला है। कार्य-पद्धति में सामान्य सा संशोधन आपको लाभ की ओर ले जाएगा। आपके प्रिय की प्रशंसा होगी। आज आपसे वरिष्ठ लोगों का या बड़े लोगों का सहयोग मिल सकता है। आप जितना अधिक श्रम कर रहे हैं, उसके अनुकूल परिणाम आएंगे। व्यावसायिक विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। कोई भी कानूनी दाँवपेच सफल सिद्ध हो सकते हैं। संतान को लेकर जो योजनाएं बना रहे हैं वह सफल सिद्ध हो सकती हैं। व्यक्तिगत रिश्ते यथावत चलते रहेंगे, उनकी गुणवत्ता बढ़ जाएगी। अधीनस्थ लोग आज अच्छा काम करेंगे। यदि आप व्यवसाय में कोई नया निर्णय लेना चाहते हैं, तो ले सकते हैं।