Looks like you've blocked notifications!

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

तुला: कामकाज को लेकर मन ही मन अशांत रहेंगे। जिस ढंग से काम करना चाहते हैं, उस ढंग से नहीं हो पाएगा। कानूनी समस्या भी उभर कर आ सकती है। जिन लोगों पर आप भरोसा करते हैं, उनकी तरफ से कोई नाराज करने वाली बात आ सकती है। आप किसी भी बात पर तीव्र प्रतिक्रिया नहीं दें। वृश्चिक: दाम्पत्य जीवन में थोड़ा सा सुधार आएगा परन्तु थोड़े बहुत मतभेद भी बने रहेंगे। व्यावसायिक भागीदारी में आपको बहुत ही सावधानी के साथ काम करना है। विनम्रता से ही आप अपनी बात मनवास सकते हैं। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ सकती है पर रीति-नीतियों में परितर्वन जल्दी ही करना पड़ सकता है। संतान की चिंताओं को लेकर आपको थोड़ा वक्त देना चाहिए।धनु: भागीदारी के मामलों में आपको अधिक सफलता मिल सकती है। दोपहर बाद कोई पुरानी कड़वाहट दूर होकर गिले-शिकवे करने का समय मिल सकता है। मित्रों के लिए आज अच्छा दिन है और मिल-बैठकर बातें करेंगे और आर्थिक समस्याओं पर भी चर्चा करेंगे। विवादों से दूर रहना ही ठीक है।
Share this article