Looks like you've blocked notifications!

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

कर्क: आज सुबह जल्दी ही अपना काम शुरू कर देंगे। बकाया काम को निपटाने के लिए कमर कस लेंगे। आर्थिक चिंता नहीं रहेगी परन्तु कामकाज में रुकावट को लेकर आप लगातार चिंतित रहेंगे। दैनिक आय बढ़ेगी, इसके आलावा भी कोई अन्य लाभ हो सकता है। घर-परिवार में अपनी कही गई बात को लेकर आप बहुत संवेदनशील रहेंगे। सिंह: पिता के लिए आज का दिन अच्छा है, वे व्यवसाय में कोई नया प्रयोग करना चाहें तो कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता रहेगी। उनकी मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए आपको अपना कोई निर्णय बदलने की आवश्यकता पड़ सकती है। निजी रिश्तों में तनाव को कम करने के लिए आपको ही पहल करनी पड़ेगी। कन्या: भाग्य आपके साथ है और जिस कार्य को आप करना चाहते हैं उसके लिए कोई नया रास्ता खुल जाएगा। सहयोग भी मिल जाएगा। यदि नौकरी करते हैं तो आपके प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है। थोड़ा मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और आप अपनी योजना से सबको सहमत करा लेंगे। वैवाहिक जीवन में समय ठीक-ठीक चल रहा है।
Share this article