Looks like you've blocked notifications!

स्वच्छता अभियान के होर्डिंंग्स को लेकर विवाद

बाड़मेर। देश भर में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के लिए शहर में लगे होर्डिंग निजी ठेकेदार द्वारा हटाये जाने से बवाल हो गया। नगर परिषद कमिशनर को जानकारी मिलने के बाद वह शहर में लगे सभी होर्डिंग को हटाने पहुचे। यहां ठेकेदार के कर्मिकों को हाथोंहाथ सभी होर्डिंग हटाने को कहा जिस पर कर्मिकों द्वारा टालमटोल करने पर उन्हें जमकर लताड़ पिलाई। आनन फानन में ठेकेदार के कर्मिकों ने स्वच्छता अभियान के बैनर वापस लगाये। मामले को लेकर कमिशनर श्रवण विश्नोई ने बताया कि शहर में 25 के करीब जगहों पर स्वच्छता अभियान के होर्डिंग लगाए गए थे। जिसपर ठेकेदार ने निजी विद्यालय के बैनर लगा दिए। जिन्हें हटाने की कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई यूनिपोल और होर्डिंग बोर्ड पर की गई।
Share this article