Looks like you've blocked notifications!

वार्षिक अधिवेशन में वरिष्ठ स्काउटर्स गाईडर्स का सम्मान

बीकानेर । राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ बीकानेर का वार्षिक अधिवेशन त्यागी वाटिका स्थित स्थानीय संघ भवन में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ स्काउटर्स गाईडर्स शिक्षकों की उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत स्काउट गाईड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. विमला मेघवाल ने कहा कि स्काउट गाईड आंदोलन को सेवाएं अर्पित करने वाली विभूतियों के अनुभवों का लाभ उठाना चाहिये, जिससे आंदोलन को नई ताकत मिलेगी। कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेश चूरा ने कहा कि जीवन में सुसंस्कार और अनुशासन के लिए हमें स्काउट गाईड आदर्षो को जीवन में उतारना चाहिये । संध के सचिव बृजमोहन पुरोहित ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष शांतिप्रसाद बिस्सा ने आय-व्ययक बजट प्रस्तुत किया। कार्यकम में मण्डल सचिव देवानन्द पुरोहित, मण्डल प्रशिक्षण आयुक्त मोहनलाल बिष्नाई, सहायक जिला प्रभारी कमिश्नर दुर्गाशंकर पुरोहित, चेयरमेन प्रवीण कुमार ने भी विचार रखें।कार्यक्रम में नगर में स्काउट गाइड आंदोलन में सेवाएं अर्पित करने वाले वरिष्ठ स्काउटर शिक्षक रणजीत सिंह शेखावत, बुलाकीदास स्वामी, श्रीमती राजकुमारी मारू, हाजी सिकन्दर अली, सुश्री खैरूनिसा, जुगलकिशोर व्यास, लक्ष्मीनारायण मोदी, बुलाकी खां समेजा, हनुमान प्रसाद सुथार, मोडाराम, मदनमोहन सक्सेना, इदरीस अहमद, पूनमचन्द गिरी, मांगीलाल सुथार, करणीसिंह राजपुरोहित, रतनदेवी रावत, सुश्री मैरी डिसोजा, भंवरीदेवी मोदी, लक्ष्मीबाई, पूर्व प्रधान के0 सी0 सुथार, गौरीशंकर का शॉल, श्रीफल, सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहायक सचिव अशफाक कादरी, रेंजर लीडर सुश्री धनवन्ती बिश्नोई, घनश्याम स्वामी, चंचल चौधरी, सुवालाल, आनन्द व्यास, रजनी चौधरी, रमेश मोदी, विमल स्वामी, विजयशंकर गहलोत, शकील अहमद सहित नगर की विभिन्न शालाओं के स्काउटर, गाईडर, रोवर रेंजर लीडर्स ने भागीदारी निभाई। उप प्रधान लक्ष्मीनारायण मोदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया । संचालन डा. उमाकान्त गुप्त ने किया।
Share this article