जयपुर। महानिदेशक पुलिस मनोज भट्ट की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सोमवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित भव्य समारोह में परम्परागत रस्म अदा करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उनकी कार को रस्सों से खींचकर भावभीनी विदाई दी। पुलिस महानिदेशक ने अपने विदाई समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान पुलिस पर देश प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मुझे गर्व है कि पुलिस महानिदेशक के पद पर रहते हुए मैंने अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास किया। गृह मंत्री ने दी पुलिस महानिदेशक भट्ट को विदाईगृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया से पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट ने सेवानिवृति से पूर्व सोमवार को शासन सचिवालय स्थित उनके कक्ष में मुलाकात की। यह उनकी शिष्टाचार भेट थी।कटारिया ने भट्ट को माला पहनाकर मुंह मीठा कराया तथा उनके स्वस्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना की । उन्होने उनके कार्यकाल की सराहना भी की।