Looks like you've blocked notifications!

हिंदी भाषा का किया समर्थन

भरतपुर। राजस्थानी भाषा विरोध संकल्प समिति की आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरधारी तिवारी, गोपाल प्रसाद मुद्गल, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, दाऊदयाल और समिति के कामां अध्यक्ष पूर्व प्रधान रविन्द्र जैन ने गुरुवार को कामां के राजेन्द्र बाल विद्यापीठ विद्यालय में छात्र छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने राजस्थानी भाषा थोपे जाने का विरोध किया। इसके बाद बैठक कर आगामी रणनीति पर भी विचार किया गया। बैठक में मुरारीलाल सक्सेना, प्रदीप गोयल, पार्षद अरूण पाराशर, पार्षद भगवान मकरंद, गोविन्द बुकसेलर, हेमेन्द्र भारतीय और प्रहलाद जाट सहित कई लोग मौजूद रहे।
Share this article