Looks like you've blocked notifications!

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली गड्ढे में पलटी, 2 की मौत

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के एक गांव में शटरिंग का सामान लाद कर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।जानकारी के मुताबिक गौर थाना क्षेत्र के नरखरी से गुरुवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली पर शटरिंग का सामान लाद कर छितहा के लिए जा रहा था। रास्ते में खड़िऔवा के पास ठडियवना गांव के समीप मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे करीब दस फीट गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गई।इस हादसे में चालक धर्मेद्र निवासी नर्थरी थाना गौर, विजय कुमार उर्फ पप्पू निवासी चकचई थाना गौर और एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने धर्मेद्र और पप्पू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।--आईएएनएस
Share this article