Looks like you've blocked notifications!

समयबद्ध सीमा में भर्ती प्रक्रिया संपन्न करने के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन

जयपुर। प्रक्रियाधीन भर्ती परीक्षाओं को समयबद्ध सीमा में करने एवं भर्ती परीक्षाओं को त्वरित रूप से निर्धारित किए जाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 9 जुलाई 2024 को प्रमुख शासन सचिव (कार्मिक विभाग) की अध्यक्षता में किया जाएगा। बैठक में राजस्थान लोक सेवा आयोग तथा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव भी भाग लेंगे।आयोग सचिव ने बताया कि बैठक में राजस्थान लोक सेवा आयोग तथा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आगामी वर्ष में आयोजित की जाने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तिथियों, उनसे संबंधित परीक्षार्थियों, अन्य हितधारकों एवं अन्य भर्ती संस्थाओं की परीक्षाओं की क्लेशिंग पर विचार कर परीक्षाओं को यथासंभव शीघ्र करवाने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
Share this article