Looks like you've blocked notifications!

दूसरों की सहायता करना ही सच्चा धर्म : सत्यपाल जैन

स्नेहालय में बच्चों को गर्म कपड़े बांटेचण्डीगढ़। श्री हरिसिमरन सेवा समिति द्वारा आज चण्डीगढ़ के सैक्टर 15-सी स्थित स्नेहालय में बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष सत्य पाल जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह में समिति की मुख्य संरक्षक पूनम कोठारी, पूर्व महापौर देवेश मोदगिल, अनामिका वालिया, रजनी गुप्ता, विमसन आहूजा, देवीदत तिवारी, कांती देवी, राज रानी, धीरज, रोहन, र्कीति, रेनु रिषी गौतम और लता गिरी भी मौजूद थे। जैन ने अपने संबोधन में कहा, “समाज के उन वर्गों की मदद करना, जिन्हें भगवान ने सभी सुविधाएं नहीं दीं, यही सच्ची मानवता और धर्म है।” उन्होंने स्नेहालय में रहने वाली 100 से ज्यादा छात्राओं और उनके देखभाल करने वाले स्टाफ की सराहना की, जिन्होंने बच्चों को माता-पिता की तरह प्यार और देखभाल दी है। उन्होंने यह भी बताया कि चण्डीगढ़ प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस स्नेहालय का वार्षिक बजट लगभग 4 करोड़ रुपये है, जो इन बच्चियों की समुचित देखभाल में खर्च किया जाता है। समिति की संरक्षक पूनम कोठारी ने कहा कि हरिसिमरन सेवा समिति निरंतर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है, और अगले सप्ताह गरीब और बेसहारा लोगों में कंबल वितरित किए जाएंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अमेरिका में रहने वाले डॉ. धर्मपाल जैन का विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने इस कार्य के लिए पर्याप्त धनराशि दान की थी। इस अवसर पर स्नेहालय की बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया, और श्री जैन के पूछने पर देश के बारे में चर्चा की तथा उनके सवालों का उत्तर भी दिया।
Share this article