Looks like you've blocked notifications!

पेड़ ने रोकी लोगों की सांस, बड़ा हादसा टला

बूंदी। राज्य में चल रहा बारिश का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राज्य के कई जिलों में हो रही अधिक बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को बूंदी शहर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बारिश के चलते शहर के मुख्य पोस्ट ऑफिस के सामने वर्षों पुराना एक नीम का पेड़ टूट कर बिजली के तारों पर गिर गया। इसकी चपेट में कई ठेले व वाहन आ गए। हालांकि गनीमत रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
Share this article