जोधपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ रही है, जोधपुर के हालात तो ऐसे बन पड़े है कि अब सुबह दस बजे के बाद घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। लगातार बढ़ रहे तापमान और लू के प्रकोप के कारण शहर की सड़कें भी सुनी पड़ने लगी है। अच्छी बारिश का अनुमानलोगों की धारणा यही है कि इस बार बारिश होगी। बीजेएस निवासी वीरसिंह चौहान बताते है कि इस बार खेजड़ी की लूर का पूर्वानुमान तो मध्यम बरसात के संकेत दे रहा है। लेकिन गर्मी के तेवर बता रहे है कि बरसात अच्छी होगी।