Looks like you've blocked notifications!

जनसुनवाई में लोगो ने रखी समस्या

श्रीगंगानगर । जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुयी जनसुनवाई में आये अधिकारियो द्वारा 28 प्रकरणों को सुना गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर की देखरेख में शुरू हुई जनसुनवाई में जलदाय विभाग से जुड़े प्रकरण अधिक आये ,जिस पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियो को निर्देश देकर मामलो का निस्तारण करने के आदेश दिए। जनसुनवाई में जलदाय विभाग व जमीन से जुड़े मामलो की भी शिकायत आई जिसको अधिकारियो ने सुनकर तुरन्त निस्तारण करने की बात कही। ग्रीन टरबियूनल के आदेश पर ए-माइनर नहर के अतिक्रमण तोडऩे में हो रही देरी की शिकायत भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियो ने की। जिस पर जनसुनवाई में मामले को लेकर जल संसाधन विभाग के अधिकारियो को नहर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। वहीं विभाग के एसीएन प्रदीप रुस्तगी ने बताया की कारवाई जिला कलेक्टर करेगें।
Share this article