Looks like you've blocked notifications!

हरियाणा को जल्द मिलेगा पानी, BBMB के पास है पर्याप्त स्टॉक – मोहनलाल बडोली का बड़ा बयान

चंडीगढ़। हरियाणा में पानी संकट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने आज प्रेस को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि हरियाणा को जल्द ही पानी मिलेगा। उनका दावा है कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के पास पहले से ही पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है।बडोली ने कहा, BBMB के पास ऑलरेडी पानी मौजूद है, और हरियाणा को उसका हक जरूर मिलेगा। हमने अगला कदम उठाने के लिए आज के घटनाक्रम का इंतजार किया है।आज पंजाब सरकार ने इस मुद्दे पर एक स्पेशल सेशन बुलाया है, जबकि हरियाणा में भी कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि यह बैठकें पानी के बंटवारे पर आगे की रणनीति तय करने के लिहाज से अहम साबित होंगी।धरम सिंह छोकर पर भी उठाए सवालप्रदेश अध्यक्ष बडोली ने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “धरम सिंह छोकर पर ED की जांच चल रही है, और कांग्रेस के कई नेताओं की छवि दागदार है।बडोली ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर खुद उनके नेता आपस में विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा, चुनाव से पहले ही इनके अपने नेता इन्हें टिकट देने के खिलाफ थे। इससे साफ है कि कांग्रेस में अंदरूनी फूट और अविश्वास चरम पर है।राजनीतिक गलियारों में हलचल तेजबडोली के इन बयानों के बाद हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। पानी के मुद्दे को लेकर जनता की नजरें सरकार पर टिकी हैं, वहीं विपक्षी पार्टियां इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बना सकती हैं।
Share this article