कैथल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगला चुनाव भाजपा के चुनाव चिह्न पर लड़ेगी और अधिकांश सीटें जीतकर आएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जो भी गठबंधन हो रहे हैं वो बेमेल हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज यहां जनसभा के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि आरएसएस के कार्यक्रम में अच्छे व्यक्तित्व और समाज के अग्रणी लोगों को आमंत्रित किया जाता है। गत दिन आरएसएस के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को इसी वजह से आमंत्रित किया गया था।