Looks like you've blocked notifications!

सुरीले भजनों के बीच खिले फाल्गुन के रंग

कैथल। श्रीराधा संकीर्तन परिवार की ओर से शनिवार रात को गीता भवन में होली समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरीले गीतों के बीच होली के रंग साकार होते दिखाई दिए। कार्यक्रम के दौरान राधाकृष्ण और गोप-गोपी बने कलाकारों ने एक से बढक़र एक भजनों पर नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियों से माहौल को फाल्गुन के रंग में रंग दिया। भजनों की धुनों पर श्रद्धालु मस्ती से झूम उठे। श्री राधा संकीर्तन परिवार के अध्य्क्ष राम अरोड़ा और संस्था के अन्य पदाधिकारियो ने भी भगवान कृष्ण, राधा और गोपियो के साथ नृत्य किया। संस्था की ओर से गणमान्यजनों का स्वागत किया गया। इस मौके पर संस्था की ओर से होली पर मथुरा वृंदावन की यात्रा करने के इच्छुक श्रद्धालुओं को यात्रा कराने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के दौरान लटठमार व फूलों की होली आकर्षण का केन्द्र रही। रंग-बिरंगे फूलों की बारिश के बीच कलाकारों की मनमोहक नृत्य मुद्राओं ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Share this article