उदयपुर। पटेल-डांगी-पाटीदार आरक्षण आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक हार्दिक पटेल ने सोमवार को डूंगरपुर यात्रा के दौरान पटेल नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं से भाजपा के विरुद्ध मोर्चा खोलने की अपील की। हार्दिक ने कहा कि आठ माह में मेवाड़ की जनता को मोदी व वसुंधरा सरकार की असलियत बता दें। हार्दिक ने कहा कि वे गुर्जर आरक्षण आंदोलन के साथ डांगी-पटेल-पाटीदार को पूरा सहयोग देंगे।मार्च से उदयपुर संभाग के सभी जिलों के दौरे करेंगे। उदयपुर में पटेल नव निर्माण सेना के सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष गेहरी लाल डांगी ने बताया कि हार्दिक पटेल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निमंत्रण पर 9 फरवरी को अहमदाबाद से कोलकाता जाएंगे।