जयपुर। राम भक्त हनुमान के जन्मोत्सव को भक्त प्रदेश भर में पूरे हर्ष और उल्लास से मना रहे हैं। अंजनी लाल को प्रसन्न करने हेतु छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गुलाबीनगरी के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। इस कड़ी में शहर के चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान मंदिर और चांदपोल हनुमानजी के मंदिर में बजरंगबली को फूलों और आकर्षक पोशाक से सुसज्जित किया गया है। इस दौरान हनुमानजी के पसंदीदा लड्डू का भोग भी उन्हें श्रद्धालुओं द्वारा भेंट किया जा रहा है। लोग अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शहरभर में पदयात्राएं निकाली गईं। श्री खोले के हनुमानजी पदयात्रा संघ की ओर से गोपालपुरा मोड़ और अन्य स्थानों से रवाना की गई पदयात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पदयात्रा शहर के विभिन्न स्थानों और मंदिरों से होकर निकाली गई।शहर भर में निकली पदयात्राएं