उदयपुर। जिले के खेरवाड़ा कस्बे के निकट रोबिया गांव में आबकारी विभाग ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए करीब 2.5 करोड़ की अवैध शराब जब्त की है। यह कार्रवाई एक तस्कर के गोदाम पर हुई, जहाँ से 2250 पेटी अवैध शराब की बरामद की गई। आबकारी विभाग की उपाधीक्षक दिव्या मित्तल ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम तस्कर मानसिंह के गोदाम पर पहुंची, जहां कार्रवाई में 1 ट्रेलर, 2 आयशर ट्रक और 1 पिकअप में हजारों कार्टन अवैध शराब भरी हुई थी।