नासा में विज्ञान मिशन निदेशालय के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर थॉमस जुर्बुचेन
ने कहा, ‘‘नासा की हाल की प्रगतियां, जैसे शनि के उपग्रह एन्सेलैडस में
हाइड्रोजन की खोज और बृहस्पति के उपग्रह यूरोपा के समुद्रों से हबल टीमों
के आशाजनक नतीजे, इस बात के संकेत हैं कि हम पहली बार परग्रहवासियों के
अस्तित्व के प्रमाणों की खोज के पास हैं।’’जुर्बुचेन ने कहा,
‘‘परग्रहवासियों के अस्तित्व का प्रमाण खोजने के लिए पूरी दुनिया में चल
रहे अन्वेषणों और अभियानों के मद्देनजर, हम इतिहास के सबसे गहन, अद्वितीय
खोज के बेहद करीब हैं।’’