Looks like you've blocked notifications!

गुरुग्राम : कार में विस्फोट होने से एक की मौत, 5 घायल

गुरुग्राम। हरियाणा में एक कार में विस्फोट होने से एक की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना कादीपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 10 के पास रविवार देर रात करीब 1 बजे हुई। जिस कार में विस्फोट हुआ उसमें सीएनजी सिलेंडर लगा हुआ था।यहां सोमवार को कार में विस्फोट होने से पास ही स्थित पटाखों के एक गोदाम में भी आग लग गई। इस आग को बुझाने में दमकलकर्मियों को करीब 2 घंटे लग गए।
Share this article