Looks like you've blocked notifications!

पेट्रोल पंप पर गोलियों की गूंज

गुरदासपुर। जिले के बटाला में उदनवार कस्बे के एक पेट्रोल पंप पर देर शाम सनसनीखेज वारदात हुई। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात नौजवानों ने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की।हमले में पेट्रोल पंप के दो कर्मचारी गोली का शिकार हुए, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश जारी है। वारदात के पीछे लूट या रंजिश जैसी वजहों की आशंका जताई जा रही है।
Share this article