Looks like you've blocked notifications!

धौलपुर में गुर्जर आन्दोलन हिंसक हुआ,3पुलिस की गाडिय़ों को आग लगाई

जयपुर /धौलपुर/ सिकंदरा। गुर्जर आन्दोलन रविवार को धौलपुर में हिंसक हो गया है। वहां प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने पुलिस पर पत्थर बरसाए। प्रदर्शनकारियों ने तीन पुलिस की गाडियों को आग लगा दी है। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे एनएच तीन पर जाम लगा दिया है। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए फायरिंग की। यह सायरपाड़ा के पास घटना है। गुर्जर नेता दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर पटरियों पर बैठे हैं जिससे कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया गया हैं या उनके मार्ग में बदलाव किया गया है। आंदोलनकारियों ने धौलपुर जिले में आगरा-मुरैना राजमार्ग को बंद करने की कोशिश की। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प हुई।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली से अभी जयपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। वे पूरा मामले पर नजर बनाए हुए हैं। स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री गहलोत लगातार मुख्य सचिव डीबी गुप्ता , पुलिस डीजीपी कपिल गर्ग से फीडबैक ले रहे हैं। राज्य सरकार गुर्जर आन्दोलनकर्मियों से बातचीत करने के लिए तैयार हैं। वहीं दूसरी ओर, कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के नेतृत्व में गुर्जर समुदाय के लोग मलारना और निमोदा रेलवे स्टेशनों के बीच रेल पटरी को लगातार बाधित किए हुए हैं, जिसके कारण मुंबई-दिल्ली मार्ग पर रेल गाडिय़ों का संचालन बाधित है। आपको बताते जाए कि गुर्जर आन्दोलनकर्मी पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे हैं।
Share this article