गांधीनगर। गुजरात चुनावों के लिए बीजेपी ने कल शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। लिस्ट जारी करने के साथ ही बीजेपी की मुश्किलें भी बढ गई। जिन नेताओं के टिकट कट गए वे नाराज होकर इस्तीफा देने लगे। पार्टी के भीतर बगावत के सुर उठने लगे। कई नेता टिकट ना मिलने से इतने खफा हो गए कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघानी को अपने इस्तीफे तक सौंप दिए।इसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को मोर्चा संभालना पडा। अमित शाह रातभर डैमेज कंट्रोल में जुटे रहे। अमित शाह देर रात तक नाराज नेताओं को मनाने में जुटे रहे। अमित शाह देर रात गुजरात के बीजेपी के दफ्तर में मौजूद रहे। इस दौरान वे नाराज नेताओं को मनाने में जुटे रहे। हांलांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि अमित शाह अपनी कोशिशों में कितने सफल हो पाए हैं। इन नेताओं ने दिए इस्तीफेबीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद भरुच जिला पंचायत के सदस्य वल्लभ पटेल ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया। वल्लभ पटेल ने अंकलेश्वर सीट से टिकट की मांग की थी। वहीं बीजेपी महामंत्री पद से दशरथ पुवार ने इस्तीफा दे दिया है। पादरी जिला पंचायत और तहसील पंचायत के नेता कमलेश पटेल ने इस्तीफा दिया है। साथ ही वडोदरा जिला महामंत्री चैतन्य सिंह झाला ने भी पार्टी को इस्तीफा दे दिया है।कांग्रेस छोड बीजेपी में शामिल हुए नेता भी टिकट ना मिलने से नाराज: