जयपुर। पर्यटन विभाग की ओऱ से जिला स्तर लाइसेंसधारी गाइडों के लिए शुरू होने वाले रिफ्रेशर कोर्स का गाइड एसोसिएशन ने विरोध जताया है। राजपूताना गाइड एसोसिएशन ने इस मामले में प्रेस कान्फ्रेंस कर मीडिया के सामने इसे पर्यटन विभाग का मनमाना कदम बताया।एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चिराना और उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि पर्यटन विभाग ने 24 अगस्त को विज्ञप्ति जारी कर लाइसेंसधारी गाइडों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होना बताया था। इसके लिए बाकायदा छह दिन की ट्रेनिंग के बाद लिखित परीक्षा ली जानी है जिसमें 40 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले को ही गाइड का लाइसेंस दिया जाएगा। इस प्रावधान को लेकर राज्य के करीब 20 हजार लाइसेंसधारी गाइडों में रोष है। उनका कहना है कि रिफ्रेशर कोर्स का वे स्वागत करते है लेकिन कोर्स के नाम पर परीक्षा लेना और सफल होने के लिए निर्धारित अंकों का प्रावधान करना गलत है।गाइडों का कहना है कि ये प्रावधान भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला है। राजस्थान पर्यटन व्यवसाय (अधिनियम एवं नियम 2010 और अधिसूचनाएं) के तहत नियम 10 (34) और नियम 25 के तहत पर्यटन विभाग ने छह दिन के इस रिफ्रेशर कोर्स में परीक्षा लेने और उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही गाइड लाइसेंस देने का प्रावधान बताया जबकि इस नियम में रिफ्रेशर कोर्स का ही प्रावधान है परीक्षा लेने का प्रावधान नहीं है।भ्रष्टाचार की आंशका एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चिराना और उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि परीक्षा के नाम पर भ्रष्टाचार की आंशका है। पर्यटन विभाग के अफसर इसके लिए नए नए तरीके ढूंढते हैं। राजस्थान भर के गाइडों ने इसके विरोध में विभाग के निदेशक आशुतोष को ज्ञापन भी दिया लेकिन उन्होंने यह कहने से मना कर दिया कि यह आदेश उनका है वो इसे वापस नहीं लेंगे।