Looks like you've blocked notifications!

अचानक चली गोली, चालानी गार्ड और गार्ड इंचार्ज गंभीर रूप से घायल

बूंदी। जिला न्यायाधीश के यहां बने चालानी गार्ड कक्ष में कार्यरत चालानी गार्ड की आर्माेरर द्वारा बंदूक साफ करते समय अचानक गोली चल जाने से चालानी गार्ड कांस्टेबल हरिचरण व गार्ड इंचार्ज हैड कांस्टेबल नंदसिंह घायल हो गए। अचानक हुई घटना से न्यायालय में अफरा-तफरी मच गई। न्यायालय के कर्मचारियों ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुचाया। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह व कोतवाली थानाधिकारी घनश्याम मीणा जिला अस्पताल पहुचें तथा घायलों से घटना की जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि चालानी गार्ड हरिचरण जिला न्यायाधीश कार्यालय के बाहर स्थित कक्ष में किसी से बंदूक साफ करा रहा था और गार्ड इंचार्ज नंद सिंह पास ही बैठा हुआ था। अचानक गोली चल गई जो छत से टकराकर वापस आई जिससे हरिचरण की जांघ, बाये पैर,दायें हाथ के पंजे में तथा नंद सिंह के दांये कांन में चोट लगी है। सफाई करने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया। दोनो घायलों को न्यायालय के कर्मचारियों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का उपचार जारी है।
Share this article