शोरूमो पर लगी खरीदारों की भीड़, दीपावली तक 250 वाहनों की बिक्री का लक्ष्यलालसोट। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कमी करने के फैसले का असर बाजार में साफ दिखाई देने लगा है। उपभोक्ताओं का रुझान खरीदारी की ओर बढ़ा है और मोटर व्हीकल बाजार में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। नवरात्र प्रारंभ होते ही शुभ मुहूर्त के अनुसार लोग नए वाहन बुक कराने शोरूम पहुंच रहे हैं।लालसोट स्थित टीवीएस शोरूम पर इन दिनों ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। शोरूम प्रभारी राहुल पांखला ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में 10% की कटौती का सीधा लाभ ग्राहकों तक पहुंच रहा है। पहले जहां दुपहिया वाहनों पर 28% जीएसटी देना पड़ता था, वहीं अब केवल 18% टैक्स लगाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि विभिन्न मॉडलों पर ग्राहकों को ₹5,000 से लेकर ₹26,000 तक की बचत हो रही है। यही वजह है कि लोग बड़ी संख्या में बुकिंग करा रहे हैं। शोरूम ने दीपावली तक 250 दुपहिया वाहनों की बिक्री का लक्ष्य रखा है और वर्तमान बुकिंग ट्रेंड को देखते हुए इस लक्ष्य को हासिल करने में कोई कठिनाई नहीं होगी।टीवीएस के साथ-साथ हीरो, होंडा और बजाज शोरूमों पर भी ग्राहकों की हलचल बढ़ गई है। वाहन विक्रेताओं का कहना है कि नवरात्र से दीपावली तक का सीजन व्यापार के लिहाज से सबसे बेहतर रहने वाला है। उन्होंने बताया कि टीवीएस मोटरसाइकिल बाइक तथा स्कूटी का माइलेज बेहतरीन है कम पेट्रोल में अधिक दूरी तक यात्रा तय होती है वहीं दूसरी तरफ इलेक्ट्रिक स्कूटी भी एक चार्जिंग में 75,72, 115 तथा 150 किलोमीटर की दूरी तय करती है। उन्होंने बताया की किताब को किस विधा के लिए लोन सुविधा भी उपलब्ध है जिससे वह आसानी से दोपहिया वाहन खरीद सकते हैं।नवरात्र की शुभ शुरुआत और जीएसटी में छूट, दोनों ने मिलकर बाजार में नया उत्साह भर दिया है। उपभोक्ता अपनी पसंद के दुपहिया वाहनों को शुभ घड़ी में बुक कराने के लिए उत्सुक हैं। वाहन विक्रेताओं का मानना है कि यह राहत आने वाले महीनों में बिक्री का नया रिकॉर्ड बना सकती है।