Looks like you've blocked notifications!

महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में ओला चालक गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में निजी कंपनी में काम करने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में शुक्रवार को ओला कैब के चालक और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को शाम करीब 4.30 बजे उसने नोएडा के सेक्टर-37 से पास के ग्रेटर नोएडा जाने के लिए ओला कैब बुक किया था।महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह कार में बैठी थीं तब चालक के साथ आगे की सीट पर एक और आदमी बैठा था। चालक अशोक ने उनको बताया कि वह उसका दोस्त प्रवीण है, जो रास्ते में उतर जाएगा।पीड़िता के मुताबिक, रास्ते में दोनों ने बीयर पी और बाद में अशोक उसे (महिला) दयानगर गांव के पास झाड़ी में ले गया और वहां प्रवीण के साथ छोड़कर भाग गया। पुलिस को दिए बयान के अनुसार, प्रवीण ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में वह भी वहां से भाग गया। पीड़िता को जब होश आया तो उसने शोर मचाया।गांववालों की मदद से वह पास के थाने पहुंची, जहां उसने अपनी शिकायत दर्ज करवाई।दादरी के सर्कल अधिकारी निशांक शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि मामला गुरुवार को दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए कैब चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।दुष्कर्म की पुष्टि के लिए पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।--आईएएनएस
Share this article