दस रेसलर होंगे सम्मलित पानीपत और गुडग़ांव में होने वाले कार्यक्रम के
बारें में खली ने बताया कि इनमें महिला रेसलर सहित दस रेसलर सम्मलित हो
रहें है। रेसलिंग एंटरटेनमेंट में रैफरी भी बाहर से आ रहें है। इस मौके पर
उपस्थित खेल मंत्री अनिल विज ने बताया कि सरकार की योजनाओं के अनुसार
हरियाणा में जो खेल नर्सरी खोली जाने वाली है उनका विशेष फायदा होगा। खली है नाराज भी जहां
ग्रेट खली रेसलिंग एंटरटेनमेंट के कार्यक्रम से खुश है वहीं वह हिमाचल
प्रदेश सरकार के उन्हें सहयोग नहीं देने से नाराज भी हैं। खली का कहना है
कि वह सरकार के रवैये के कारण ही हिमाचल में नहीं पंजाब और हरियाणा में
खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहें है।