Looks like you've blocked notifications!

ग्रामसेवक संघ ने फल वितरित किये

बाड़मेर। 11 सूत्री मांग को लेकर जिला कार्यकारिणी के निर्देशानुसार रविवार को राजकीय चिकित्सालय में जिला कार्यकारिणी तथा ब्लॉक बाड़मेर की तरफ से जिला अस्पताल में मरीजों को सेव तथा केले वितरित किये गए।संघ के ओमप्रकाश जागिड़ ने बताया कि ग्रामसेवक संघ ने गांधीगिरी के बारे में बताया और अपनी 11 सूत्री मांगे मनवाने के लिए भी गांधीगिरी के साथ फल वितरण किये। संघ की बैठक आयोजित कर सभी उपस्थित साथियों के हस्ताक्षर किये गए। कार्यक्रम में ओमप्रकाश जांगिड़, कंवरराजसिंह पूनिया, भंवर, भीख, तेजप्रकाश, मांगीलाल, मनीषा, संजू, जमना, दौली, हुकमाराम, श्याम सुन्दर सहित कई ग्रामसेवक उपस्थित रहे।
Share this article