Looks like you've blocked notifications!

गोविंददेवजी सहित गलता में हुए आयोजन

जयपुर। छोटी काशी में मंगलवार को मार्गशीर्ष अमावस्या पर शहरभर में धार्मिक आयोजन किए गए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सुबह गलताजी में डूबकी लगाकर पुण्य कमाया। शहर के प्रमुख आराध्य गोविन्ददेवजी, गोपीनाथजी, आनंदकृष्ण बिहारी, ब्रजनिधि मंदिर में आयोजन के तहत भगवान की मनोरम झांकीयां सजाई गई। गोविंददेवजी में भगवान को नवीन कृष्ण रंग की मनमोहक पोशाक धारण करवाकर सुगंधित पुष्पों से श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर गोविन्ददेवजी मंदिर में सुबह भक्तों ने भगवान के मंगला दर्शन के बाद दान-पुण्य किया। गोपीनाथजी मंदिर में भक्तों की दर्शन के लिए अपार भीड़ उमड़ी। भक्तों की ओर से गरीबों को वस्त्र और भोजन के पैकिट बांटे गए। गायों को हरा चारा और बंदरों को गुड़ चना खिलाया। इस अवसर पर गलता के मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने मंदिरों में आयोजनों के तहत हनुमान चालीसा, सुन्दरकाण्ड के पाठ किए। इसके बाद गलता की वादियों में भ्रमण किया। शास्त्रानुसार मार्गशीर्ष अमावस्या का दान पुण्य का अधिक महत्व माना गया है। इस अवसर पर गीता गायत्री मंदिर, गलता गेट में भी सुबह अभिषेक पूजा के आयोजन हुए। शाम को महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिरों में विशेष सजावट की गई । शाम को भक्तों की ओर से भजन, कीर्तन के आयोजन किए गए। भगवान की विशेष झांकी सजाई गई। गोविंद देवजी और गोपीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने सभी झांकियों में आरती के साथ परिक्रमा की। शहर के अनेक मंदिरों में शाम को भंडारा प्रसादी का आयोजन हुआ। बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें
Share this article