Looks like you've blocked notifications!

राज्यपाल सोमवार को जोबनेर जायेंगे

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र सोमवार को सुबह 10.30 बजे जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा जोबनेर जायेंगे। मिश्र जोबनेर में श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय में प्रातः 11.30 बजे उद्यमिता विकास एवं किसानों के सशक्तिकरण के लिए जैविक खाद उत्पादन एवं बायोगैस तकनीक में नवीनतम प्रगति हेतु 21 दिवसीय शीतकालीन प्रशिक्षण का शुभारंभ करेंगे। मिश्र विश्वविद्यालय में सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण करंेगे। राज्यपाल विश्वविद्यालय में निर्मित गिर गाय संवर्धन एवं संरक्षण केन्द्र और वर्षा जल संचयन संरचना का अवलोकन करंेगे। राज्यपाल विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी करेंगे।
Share this article