जयपुर। प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ‘‘ दीपावली प्रकाश का उत्सव है। दीपावली प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली लाये और सभी के मन को प्रफुल्लित करे, ऐसी मेरी शुभकामनाएं हैं।‘‘