Looks like you've blocked notifications!

राज्यपाल ने दिलाई राज्य सूचना आयुक्तों को शपथ

चंडीगढ़ । हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने तीन नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों ले. जनरल कमलजीत सिंह (सेवानिवृत),कमलदीप भंडारी और जय सिंह बिश्नोई को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन में किया गया। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर और मुख्य सचिव डी. एस. ढेसी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।उल्लेखनीय है कि जय सिंह बिश्नोई दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य और हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। ले. जनरल कमलजीत सिंह (सेवानिवृत) ने भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। इसी प्रकार से कमलदीप भंडारी राईट टू सर्विस कमीशन में आयुक्त रही हैं।
Share this article