Looks like you've blocked notifications!

जन समर्थन से इस बार रिपीट होगी सरकार - सीएम अशोक गहलोत

राजसमंद । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि जन समर्थन से इस बार कांग्रेस सरकार रिपीट होगी । मुख्यमंत्री शनिवार को नाथद्वारा में कांग्रेसगारंटी संवाद के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहाकि प्रदेश में जनकल्याण की एक से बढ़कर एक योजनाएं संचालित हैं। जनता सेकिए गए सभी वादे एवं घोषणाएं कांग्रेस सरकार द्वारा पूरी की गई हैं। महंगाई कीमार से बचाने के लिए महंगाई राहत शिविर के माध्यम से प्रदेश की जनता को 10गारंटियां दी गईं। 1.8 करोड़ परिवारों को 7.8 करोड़ गारंटी कार्ड वितरित किए गए।कांग्रेस सरकार के जनकल्याणकारी फैसलों के कारण आज प्रदेशभर में हमारेप्रत्याशियों को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। इस जनसमर्थन से ही इसबार प्रदेश में कांग्रेस सरकार रिपीट होने जा रही है।गहलोत ने कहा कि क्षेत्र की जनता को डाॅ. सीपी जोशी के रूप में एक सशक्तनेता मिला है। विधानसभा अध्यक्ष के रूप में इन्होंने पक्ष-विपक्ष दोनों में अपनी धाकजमाई है। नाथद्वारा के विकास में इनका अभूतपूर्व योगदान रहा है। इनके प्रयासों सेसड़क, पानी, बिजली सभी क्षेत्रों में नाथद्वारा का तेजी से विकास हुआ है। यहांस्वास्थ्य सेवाओं एवं खेल सुविधाओं का विस्तार हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचसी,सीएचसी, उप जिला अस्पताल खोले एवं क्रमोन्नत किए गए हैं। विद्यालय,महाविद्यालय, विभिन्न कार्यालय खुलने से यहां का शिक्षा एवं प्रशासनिक ढांचा सुदृढहुआ है। डाॅ. जोशी की लोकप्रियता के चलते विपक्ष द्वारा उनके सभी बड़े प्रचारकोंको यहां बुलाया जा रहा है। मेरा आप सब से निवेदन है कि भारी मतों से आपकेलोकप्रिय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष को यहां से पुनः विजयी बनाएं। हमारीसरकार के रिपीट होने पर न सिर्फ नाथद्वारा के विकास को निरंतर जारी रखाजाएगा बल्कि इसे जिला बनाने पर भी विचार किया जा सकता है।केन्द्र सरकार दे ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा गहलोत ने कहाकि 13 जिलों के लिए महत्वपूर्ण ईआरसीपी योजना को केन्द्र सरकार द्वारा जल्द सेजल्द राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्रीस्वयं ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की बात कह चुके हैं। यहमूलतः बीजेपी सरकार की ही योजना है। जहां बीजेपी सरकार ने हमारीजनकल्याणकारी योजनाओं को रोक दिया था, वहीं हमने सकारात्मक राजनीति करतेहुए ईआरसीपी को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
Share this article