चंबा। जिले के नए बस अड्डा से पुराने बस अड्डा तक चलने वाली सरकारी बसों नियमों को ठेंगा दिखाकर ठूस-ठूस कर बसों में सवारियां भरी जा रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। आलम यह है कि पुराने बस अड्डे से नए बस अड्डे तक जाने वाली बसों की संख्या कम होने के कारण जमकर ओवरलोडिंग हो रही है। बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बिठाकर सड़कों पर बसें दौड़ाई जा रही हैं। इसके चलते किसी भी समय कोई अप्रिय घटना हो सकती है। वैसे तो पुलिस प्रशासन रोजाना वाहनों की चेकिंग कर सैकड़ों गाडिय़ों के चालान करता है, लेकिन बसों में हो रही ओवरलोडिंग के प्रति विभाग गंभीर नहीं है। नए बस स्टैंड से निकलती इन बसों को संचालित होते हुए कई दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक किसी भी आलाधिकारी की नजर इन बसों में हो रही ओवरलोडिंग पर नहीं पड़ी है।