अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में रविवार को आयोजित दीक्षान्त समारोह में हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी बोर्ड की वर्ष 2012 से 2015 की विभिन्न परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 26 प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। समारोह में राज्य और मण्डल स्तर पर चयनित श्रेष्ठ 30 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षामंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने की जबकि समारोह के विशिष्ट अतिथि महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. पी.एल. चतुर्वेदी रहे । इस अवसर पर राज्यपाल कप्तान सिंह ने राजस्थान शिक्षा क्षेत्र में किये गए बदलाव की सराहना की इसके साथ ही उन्होंने कहा व्यक्ति निर्माण इसी आयु में होता है । देश के भविष्य के लिए स्कूलों की तरफ ध्यान दे जरुरी है । व्यक्ति को स्मार्ट बनाने से ही स्मार्ट देश बनेगा । कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने राजस्थान बोर्ड की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कई बदलाव किये गए है अकबर की जगह महाराणा प्रताप को मिली तो वंही पिछली सरकारों के दौरान पाठ्यक्रम से हटाए गए पन्नों को वापस जोड़ा गया है । इसके साथ ही छात्रों में राष्ट्रीयता का भाव जगे इसके लिए कई शूरवीरों के पाठ पाठ्यक्रम में जोड़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने चीनी सामान का बहिष्कार करने की बात कही है। सोमवार को प्रथम स्थान को छोडक़र बाकी परीक्षार्थियों को रजत पदक से सम्मानित किया जायेगा ।यह भी पढ़े :बीकानेर की कृति सक्सेना वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में जाएंगी सियोलयह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता